अपर सचिव जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में नाम आने के बाद दुबई से दिल्ली पहुंची देहरादून निवासी रितु कंडियाल गिरफ्तारी से बचने को सीधे हाईकोर्ट पहुंचीं जहां उसने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के मामले में याचिका दायर की थी। हालांकि कोर्ट ने दायर याचिका को सुनवाई के लिए दूसरी बेंच को भेज दिया है।
याचिका दायर की
न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। देहरादून निवासी रितु कंडियाल ने हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि यौन शोषण प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता ने 22 नवंबर, 2013 को अपर सचिव जेपी जोशी के खिलाफ दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसे बाद में देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया।
दुबई से दिल्ली पहुंची
याचिका में कहा गया कि उसी दिन अपर सचिव जेपी जोशी ने भी पीड़िता के खिलाफ ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट लिखाई थी। याचिकाकर्ता ने इस मामले में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की प्रार्थना की थी। मामले में कोर्ट ने कहा है कि इस प्रकरण में दूसरी बेंच सुनवाई करेगी। मालूम हो कि यौन शोषण प्रकरण में रितु कंडियाल का नाम दुष्कर्मा पीड़िता को जोशी से मिलाने के मामले में सामने आया था।
सोमवार को रितु दुबई से दिल्ली पहुंची थी। पुलिस सोमवार को उसके देहरादून पहुंचने का इंतजार करती लेकिन वह नैनीताल पहुंच गई।