फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: आईएस के मॉड्यूल ने कलियर में ली थी पनाह

Sun, 24 Jan 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार युवकों को लेकर लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि एक फरार संदिग्ध आतंकी मोहसिन ने सालाना उर्स से पहले कलियर में पनाह ली थी।
विज्ञापन


आईबी समेत स्थानीय खुफिया एजेंसियां अब कलियर में संदिग्ध आतंकी के संपर्क में रहे लोगों की कुंडली खंगाल रहीं हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कलियर में वह कहां ठहरा था। चारों युवकों तक रकम पहुंचाने में मोहसिन ने ही अहम भूमिका निभाई थी।

शुक्रवार को एक टीम मेहराज व अजीम को लेकर उनके ठिकानों पर पहुंची थी। इसके बाद दोनों को भगवानपुर के किशनपुर जमालपुर गांव ले जाया गया। यहां पता चला कि चारों युवक अपने एक साथी मोहसिन को किराये के मकान में ठहराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक को दिए थे एडवांस रुपये

इसके लिए उन्होंने 500 रुपये बतौर एडवांस मकान मालिक को दिए भी। लेकिन उसने बिना पहचान पत्र कमरा देने से मना कर दिया था। उसके बाद चारों युवकों ने उसे पिरान कलियर में ठहराने का प्लान बनाया।

सूत्र बताते हैं कि वह सालाना उर्स से हफ्ते भर पहले तक कलियर में ठहरा रहा था। अब खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध आतंकी को कलियर में किस जगह और किसकी मिलीभगत से ठहराया गया था। फिलहाल गुपचुप जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुख्ता सुबूत हाथ लगने पर गिरफ्तारी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें