आतंकी साजिश रचने के संदेह में गिरफ्तार युवकों को लेकर लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। पता चला है कि एक फरार संदिग्ध आतंकी मोहसिन ने सालाना उर्स से पहले कलियर में पनाह ली थी।
आईबी समेत स्थानीय खुफिया एजेंसियां अब कलियर में संदिग्ध आतंकी के संपर्क में रहे लोगों की कुंडली खंगाल रहीं हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कलियर में वह कहां ठहरा था। चारों युवकों तक रकम पहुंचाने में मोहसिन ने ही अहम भूमिका निभाई थी।
शुक्रवार को एक टीम मेहराज व अजीम को लेकर उनके ठिकानों पर पहुंची थी। इसके बाद दोनों को भगवानपुर के किशनपुर जमालपुर गांव ले जाया गया। यहां पता चला कि चारों युवक अपने एक साथी मोहसिन को किराये के मकान में ठहराना चाहते थे।