फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन मुजाहिदीन के नाम से आए मैसेज ने उड़ाई नींद

Sat, 30 Jan 2016 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसआईएस से जुड़े चार संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में तैनात एक अधिकारी को इंडियन मुजाहिदीन के नाम पर मिले धमकी भरे संदेश ने सनसनी फैला दी है। इसमें राजभवन, सैन्य क्षेत्र के अलावा महत्वपूर्ण संस्थानों का हिटलिस्ट में होने की बात कही गई है।
विज्ञापन


धमकी के बाद महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ कैंट कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि इस नंबर की आईडी दिल्ली के एक एनजीओ संचालक के नाम की बताई गई है।

आतंकी गतिविधियों को लेकर इन दिनों उत्तराखंड सुर्खियों में है। रुड़की में चार संदिग्ध युवकों की गिरफ्तारी के बाद देहरादून से अन्य संदिग्धों के फोटोग्राफ जारी होने से सनसनी फैल गई थी। हालांकि बाद में संदिग्ध एक कॉलेज के छात्र पाए गए थे। बृहस्पतिवार रात आए एक मैसेज ने पुलिस और खुफिया तंत्र की नींद उड़ा दी है। यह मैसेज उत्तराखंड के एक अधिकारी के मोबाइल पर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशाने पर राजधानी के महत्वपूर्ण संस्थान

मैसेजकर्ता ने खुद को इंडियन मुजाहिदीन संगठन से जुड़ा होने की बात कहते हुए राजभवन, सैन्य क्षेत्र, स्कूलों और संस्थानों के टारगेट में होने का उल्लेख किया है।

मैसेज को गंभीरता से लेते हुए रात में ही पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई थी। राजभवन, सीएम आवास, सैन्य क्षेत्र आदि संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ उस नंबर तक पहुंचने के प्रयास शुरू हो गए। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 505 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

आईडी के आधार पर पता चला कि यह नंबर दिल्ली के विनोदनगर ईस्ट निवासी हरीशचंद्र धौलाखंडी के नाम है। हरीश चंद दिल्ली में एनजीओ चलाते हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें