फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर गंडासा लेकर पत्नी को मारने दौड़ा पति

Sun, 12 Oct 2014 04:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्यामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करवाचौथ पर भूखी-प्यासी बैठी पत्नी के लिए उसी का पति शराब के नशे में ‘यमदूत’ बनकर घर लौटा। पत्नी द्वारा नशा करने पर टोकाटाकी उसे इतनी नागवार गुजरी की गंडासा लेकर उसकी जान का दुश्मन बन बैठा।
विज्ञापन


पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता के घर में छुपकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस पति को पकड़कर ले गई। लेकिन, करवाचौथ के पावन पर्व पर पत्नी का दिल पसीज गया और उसने पति का माफ कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने बिना कार्रवाई के पति को छोड़ दिया। मामला रूसाफार्म क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रूसाफार्म क्षेत्र में एक व्यक्ति शराब पीकर आए दिन पत्नी से मारपीट करता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पति को पकड़ कर ले गई पुलिस

शनिवार दोपहर वह शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी ने विरोध जताया। उसे यह नागवार गुजरा और धारदार हथियार से पत्नी पर हमले का प्रयास किया। पत्नी किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी।

बताया कि पति भी उसके पीछे दौड़ा, तभी पत्नी पड़ोस में एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता बहन के घर में घुस गई। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि महिला सेल में फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया।

सूचना पर श्यामपुर चौकी से पुलिस पहुंची और पति को पकड़कर ले गई। चौकी इंचार्ज उत्तम चंद रमोला ने बताया कि शाम को पति पत्नी में सुलह होने पर कार्रवाई नहीं की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें