फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान पतिः पत्नी के चेहरे पर फेंका कढ़ाई में उबलता तेल

Sun, 05 Jul 2015 09:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पति का हैवानियत भरा चेहरा सामने आया। देहरादून के कौलागढ़ में एक पति ने पत्नी के चेहरे पर उबलता तेल फेंक दिया।
विज्ञापन


गनीमत रही चेहरे का नौ प्रतिशत हिस्सा ही झुलसा। महिला का हाथ और घुटने भी झुलसे हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन परिजनों के न आने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

कैंट कोतवाली क्षेत्र के कौलागढ़ निवासी दो बच्चों की मां नीमा थापा गुरुवार रात पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के यहां पकोड़ी बना रही थी।
विज्ञापन

आरोपी ने शक में उठाया यह कदम

इसी बीच पीछे से आए पति गोपाल थापा ने रसोई में जाकर कढ़ाई का उबलता तेल उसके ऊपर फेंक दिया। इस कारण चेहरे का एक हिस्सा, हाथ और घुटने जल गए।

शोर सुनकर आए लोगों ने महिला को कोरोनेशन में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

इंस्पेक्टर कमलेश लंबूरी ने बताया कि आरोपी ने शक में यह कदम उठाया है। पिथौरागढ़ में रहने वाले महिला के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। शनिवार को उनके यहां आने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें