फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले मां बनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, ये थी वजह

Mon, 19 Jun 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले ही उसकी पत्नी मां बनी थी। फिर भी वह खुश नहीं था। एक दिन उसके सिर पर पागलपन का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने कुल्हाड़ी से बीवी को काट दिया। जानिए क्या रही वजह...
विज्ञापन


बताया जाता है कि चंपावत जनपद के लेक अमोड़ी निवासी ईश्वरी दत्त (32) पुत्र जोगा दत्त शक्की और झगड़ालू स्वभाव का है। वह बेवजह पत्नी पर भी शक करता था। उसने दोपहर बाद पारिवारिक कहासुनी के चलते अपनी पत्नी ममता देवी (30) के गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया।

पत्नी को मार कर वह कुल्हाड़ी हाथ में लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही चंपावत के प्रभारी कोतवाल उत्तम सिंह, एसएसआई अनुराग सिंह और चल्थी चौकी प्रभारी पीआर विश्वकर्मा घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। बताया जाता है कि आरोपी पहले शराब पीता था लेकिन इन दिनों उसने शराब पीनी बंद की हुई थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्नी की हत्या करने के बाद ईश्वरी दत्त हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ एक वाहन में सवार होकर जिला मुख्यालय की ओर गया। सूत्रों के अनुसार आरोपी को बनलेख के पास हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया ने देर रात तक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


मृतक ममता के तीन लड़की और दो लड़के हैं। अभी डेढ़ माह पूर्व ही ममता ने एक लड़के को जन्म दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें