फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से हुआ झगड़ा, वेलेंटाइन डे पर दे दी जान

Sun, 15 Feb 2015 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक इतना आहत हुआ कि उसने वेलेंटाइन डे के दिन ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक दून में परिवार संग ससुराल में रहता था, लेकिन 14 दिन से वह अलग जाकर किराये पर रहने लगा था।
विज्ञापन


मूलत: सहारनपुर के देवबंद निवासी योगेश चौहान (35) दिल्ली पब्लिक स्कूल में चालक था। वह सात साल से राजेश्वर नगर स्थित ससुराल में पत्नी-बच्चों संग रह रहा था। लेकिन कुछ दिन पूर्र्व पत्नी से किसी बात पर उसका झगड़ा हो गया।

शाम को हुआ पत्नी से झगड़ा
इसके बाद एक फरवरी को वह सहस्त्रधारा रोड स्थित नागल हटनाला में किराये पर रहने लगा। शनिवार रात कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिला। पड़ोसी किरायेदार उसे अस्पताल भी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे राजपुर थानाध्यक्ष राजेश शाह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि पूछताछ में मालूम हुआ कि शनिवार शाम शराब पीने के बाद योगेश अपने ससुराल गया था।
विज्ञापन


वहां पत्नी से जमकर कहासुनी के बाद वह गुस्से में अपने कमरे पर लौट आया था। लेकिन यहां आने के बाद उसने फांसी लगा ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें