फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: मारकर आंगन में ही दफना दी बेटी

Sun, 24 May 2015 05:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के काशीपुर में एक घर के आंगन में परिवार की ही युवती का सड़ा-गला शव दफन मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर तमाम आला पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। युवती की बड़ी बहन हल्द्वानी इंदिरा नगर निवासी रुकसार की तहरीर पर पुलिस ने उसकी मां भूरी देवी और दो भाइयों नाजिम और आरिफ के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने फरार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। ढेला बस्ती निवासी शबाना (16) पुत्री नाजिर हुसैन ने दिन में बांसफोडान पुलिस को बताया कि उनके घर के आंगन में उसकी बड़ी बहन साहिबा (18) का शव दफन किया गया है। उसने बताया कि उसकी बहन पंद्रह दिन से गायब थी।
विज्ञापन


खबर मिलते ही बांसफोड़ान चौकी प्रभारी एमएस धसौनी, कोतवाल वीके जेठा, एसआई अरुण कुमार, सीओ पीसी आर्या, एएसपी कमलेश उपाध्याय पुलिसकर्मियों के साथ साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घर नहीं नहीं बल्कि गली तक दुर्गंध फैल रही थी।
विज्ञापन

मृतका की मां और दोनों भाई गायब

पुलिस ने किशोरी के बताए गए स्थान पर खोदा तो करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में कपड़े में लिपटा शव मिल गया। गड्ढे में नमक भी डाला गया था ताकि शव गल जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर में शबाना तथा हल्द्वानी से आई उसकी बड़ी बहन रुकसार के अलावा कोई नहीं था। उनकी मां और दोनों भाई गायब थे।

शबाना ने बताया कि वह अपने बड़ी बहन के घर हल्द्वानी में थी। वापस आने पर उसकी मां भूरी ने बताया कि साहिबा पंद्रह दिन से गायब है। उसके  पिता नाजिर हुसैन यहां नहीं रहते हैं। मां आज सुबह ही नाना के घर भोजपुर गई है।

काफी दुर्गंध आने पर उन्होंने गड्ढा खोदा तो दुर्गंध और तेज आने लगी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो कोई कुछ नहीं बता पाया।

कोतवाल वीके जेठा ने बताया कि अब तक की जांच पड़़ताल में हत्या का कारण आर्नर किलिंग लग रहा है।  हालांकि एएसपी कमलेश उपाध्याय कहते हैं कि अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें