फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे महिला का अधजला शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस भी नहीं देख पाई हालत

Sat, 25 Nov 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
भीमताल-रानीबाग रोड पर तल्ली सलड़ी में शुक्रवार देर रात महिला को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारों ने सड़क किनारे शव में आग लगा दी। महिला का अधजला शव शनिवार की सुबह लोगों को नजर आया तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। शव के अत्यधिक जल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।

 शनिवार सुबह करीब सात बजे अमृतपुर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने फोन पर भीमताल पुलिस को तल्ली सलड़ी में सड़क किनारे एक महिला का अधजला शव पड़ा होने की सूचना दी। आनन-फानन में सीओ आरएस नबियाल और थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे महिला का अधजला शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

नहीं हो पा रही पहचान

शव के ऊपर से मिला सामान
थानाध्यक्ष की सूचना पर हल्द्वानी से घटनास्थल पर पहुंचे कांस्टेबल दान सिंह और रविंद्र सिंह ने डॉग स्क्वायड को लेकर जांच की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। थानाध्यक्ष गंगवार ने कई लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अधजला होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पैर में पायल और गले में माला मिली है। इससे लगता है कि मृतका विवाहित थी और उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के करीब होगी। महिला ने हरे रंग का सूट पहना हुआ था, जिसमें गोल्डन कलर के फूल थे।

सूट का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। केवल पैर के निचले हिस्से में हरे रंग के पैजामा का कुछ भाग ही बचा हुआ नजर आ रहा था। शव दो-तीन दिन पुराना है। पुलिस का मानना है कि उक्त महिला की हत्या कहीं और की गई है। शव को यहां लाकर उसमें आग लगाई गई है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन

परदे में लपेटकर शव को लाया गया था

महिला का शव सिंथेटिक परदे में लपेटकर तल्ली सलड़ी तक लाया गया था। सड़क किनारे शव में पेट्रोलियम पदार्थ डालकर आग लगाई गई। शव के साथ सिंथेटिक परदा भी जलकर महिला के शरीर से चिपक गया था।

मौके पर पुलिस को परदे के कुछ जले हुए तो कुछ सुरक्षित इसके कुंडे भी मिले हैं। इन्हें जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव के आसपास से मिट्टी व कीचड़नुमा मिट्टी भी जांच के लिए कब्जे में ली है।

रेस्टोरेंट से महज 100 मीटर की दूरी पर दिया घटना को अंजाम
भीमताल-रानीबाग रोड पर तल्ली सलड़ी में सड़क किनारे जिस स्थान पर महिला के शव को जलाया गया उससे ठीक पहले तल्ली सलड़ी में दर्जन भर से अधिक दुकानें हैं। घटनास्थल से हल्द्वानी की ओर मात्र सौ मीटर की दूरी पर रीवर व्यू नामक रेस्टोरेंट है। ऊपर से आजकल भीमताल-रानीबाग रोड पर 24 घंटे यातायात का भारी दबाव है।

यही नहीं इस क्षेत्र में कई रेस्टोरेंट ऐसे हैं, जो रात भर खुले रहते हैं। ऐसे में एक रेस्टोरेंट से महज सौ मीटर की दूरी पर और वाहनों की आवाजाही में महिला के शव में आग लगाने की दुस्साहसिक वारदात मौजूदा सुरक्षा बंदोबस्तों पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें