फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया सिडकुल से 18 किलो सोने के गबन का आरोपी

Fri, 15 Jul 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
सोने के स‌िक्के
विज्ञापन
जून में सिडकुल के सेक्टर-7 स्थित राजेश एक्सपोर्ट (सोने को तराशने वाली फैक्ट्री) से 18 किलो सोना और दस किलो चांदी लेकर भागा कंपनी का प्लांट हेड रमेश सती कुंवर सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
विज्ञापन


हालांकि, स्थानीय पुलिस के अधिकारी आरोपी के करीब पहुंचने की बात कर रहे हैं, लेकिन मुंबई के बहिंदर ईस्ट थाने के पुलिस सूत्रों ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अब पुलिस आरोपी को मुंबई से लाने की तैयारी कर रही है।

16 जून को राजेश एक्सपोर्ट के मालिक मुंबई के बोरीवली निवासी राजेश मेहता को कंपनी प्रबंधन राजीव बिष्ट ने सूचना दी थी कि कंपनी का प्लांट हेड रमेश सती कुंवर एक सप्ताह से लापता है।
विज्ञापन


17 जून को कंपनी के मालिक राजेश मेहता मुंबई से सिडकुल पंतनगर स्थित अपनी फैक्ट्री पहुंचे और उन्होंने जब पूरी पड़ताल की तो पता चला कि कंपनी से 18 किलो सोना और दस किलो चांदी गायब है। इस पर कंपनी के मालिक सहित प्रबंधन के होश उड़ गए।

कंपनी के मालिक राजेश मेहता और प्रबंधक राजीव बिष्ट ने 17 जून को सिडकुल चौकी पहुंचकर प्लांट हेड की गुमशुदगी और 18 किलो सोना एवं 10 किलो चांदी के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले के निर्देशन में पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में विभिन्न शहरों में दबिश दे रही थी।

इसकी मॉनीटरिंग एएसपी पंकज भट्ट कर रहे थे। इस मामले में खुफिया विभाग भी अपनी पूरी ताकत झोंके हुए था। एएसपी पंकट भट्ट ने बताया कि आरोपी के करीब पुलिस पहुंच गई है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार आरोपी को वहां पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

शाही शौक पर लुटाता था मोटी रकम

Arrest
करोड़ों रुपये के गबन के आरोपी राजेश एक्सपोर्ट के प्लांट हेड रमेश सती कुंवर के शौक भी शाही हैं। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि आरोपी रमेश सोने की फैक्ट्री में करीब सात साल से काम कर रहा था। हर रोज पांच सितारा होटल में उसकी शाम गुजरती थी। वह वहां मोटी रकम प्रतिदिन खर्च करता था। बताया जाता है कि उसके लिए मुंबई से हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल भी महीने में कई बार हवाई जहाज से यहां पहुंचती थी। 

18 हजार रुपये वेतन और करोड़ों का खेल
सिडकुल की सोने की फैक्ट्री से करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये के गबन के आरोपी की हकीकत भी अजीब है। कंपनी की ओर से प्लांट हेड के तौर पर काम कर रहे आरोपी रमेश सती कुंवर का वेतन 18 हजार रुपये महीना था। उसने कंपनी के मालिक को पूरी तरह से अपने झांसे में ले रखा था। पांच-छह साल के कार्यकाल में उसने कंपनी के मालिक का पूरा भरोसा जीत लिया। उसने कंपनी के मालिक को यहां तक बता रखा था कि उसकी स्वयं की एक फैक्ट्री काशीपुर रोड पर है। 

17 जून को सिडकुल चौकी में राजेश एक्सपोर्ट कंपनी के मालिक ने अपने प्लांट हेड की गुमशुदगी और कंपनी से 18 किलो सोना और 10 किलो चांदी के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस की कई टीमें इस केस को वर्कआउट करने में लगी है, खुफिया विभाग के साथ-साथ हमारी स्पेशल टीम भी इस केस को खोलने में जुटी है। गबन के मुख्य आरोपी के करीब पुलिस पहुंच चुकी है, जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
- अनंत शंकर ताकवाले, एसएसपी यूएस नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें