फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई में कार न देने पर लड़की वालों के साथ किया ऐसा सुलूक, सुनकर रूह कांप जाएगी

Fri, 06 Oct 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सगाई में कार न देने पर लड़के वालों ने लड़की के पिता और उनके साथ गए मेहमानों के साथ ऐसा सलूक किया कि रूह कांप जाए।  पीतपुर गांव में सगाई में कार न देने से नाराज वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के लोगों को गांव की गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया।
विज्ञापन


इस दौरान 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित लोग कोतवाली पहुंचे। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ा निवासी मांगेराम ने लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर निवासी एक व्यक्ति के बेटे से अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था।

बुधवार को सगाई की रस्म पूरी होनी थी। सुबह वधू का पिता मांगेराम परिजनों और रिश्तेदारों को लेकर सगाई की रस्म पूरी करने पीतपुर गांव पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मेहमान नवाजी के बाद जैसे ही सगाई की रस्म शुरू हुई तो वधू पक्ष द्वारा दहेज में बाइक देने की बात सुनकर वर पक्ष के लोग भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार न मिलने पर रिश्ता करने से साफ इंकार कर दिया लेकिन, वधू पक्ष ने कार देने में असमर्थता जता दी। बताया जा रहा है कि रिश्ता कराने वाले बिचौलिए ने वर पक्ष को वधू पक्ष से सगाई में कार देने का भरोसा दिया था। इस पर वर पक्ष के लोगों ने वधू पक्ष के परिजनों व रिश्तेदारों को घेर लिया।

जान बचाने के लिए परिजन व रिश्तेदार गांव की गलियों में दौड़ने लगे लेकिन, आरोपियों ने गलियों में घेर-घेर कर पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हुए। उन्होंने वर पक्ष के लोगों को रोकने की भी कोशिश की लेकिन, उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

बाद में वधू पक्ष के लोगों ने जंगल में जाकर अपनी जान बचाई। शाम को वधू पक्ष के लोग जंगल से निकलकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। उसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल करवाने अस्पताल पहुंचाया।

हमले में मुन्नू, छोटा, शिब्बू, राजा, पप्पू, राजपाल, नेमचंद, जोगेंद्र, व अवनीश चोटिल हुए हैं। जबकि दलसिंह व धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें