प्रेमिका ने अपने प्रेमी को पहले अपने घर बुलायाऔर फिर पति और भाई के साथ मिलकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद जो हुआ आगे जानिए...
थ्री जी ऑनलाइन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ने भाई, महिला मित्र समेत तीन के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बर्थ डे पार्टी में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ यह साजिश रची गई है।
महिला मित्र हर माह धमकी देकर उनसे 15 हजार रुपये वसूल रही है। शहर के राजपुर रोड स्थित थ्री जी ऑनलाइन सर्विसिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विनीत अग्रवाल ने पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि दो साल पहले बंजारावाला की एक महिला मित्र ने अपनी बेटी की बर्थ डे पार्टी में उन्हें बुलाया था।