फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बना ले गया जंगल और...

Wed, 26 Feb 2014 01:26 AM IST
अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की क्षेत्र में चौबीस घंटे के भीतर नाबालिग के अपहरण की दूसरी घटना ने जिले का हिलाकर रख दिया। अधेड़ ने रात के समय कलियर से एक किशोरी का अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले जाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


पुलिस रात भर जंगल को घेरे रही। सुबह आरोपी किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। किशोरी बदहवाश हालत में बरामद हुई। पुलिस किशोरी से दुराचार होने की भी आशंका जता रही है।

पानी भरने गई थी किशोरी
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के मदीना कालोनी निवासी ग्रामीण करीब ढाई साल से मुकर्रबपुर गांव के पास किराए पर रहता था। करीब दस दिन पहले अपने परिवार के साथ वह कलियर में किराए पर रहने लगा।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब नौ बजे ग्रामीण की 13 वर्षीय पुत्री घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए आई। इसी समय मौका पाकर अमीर अहमद (50) वहां आया।

आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे लेकर जंगल की तरफ चला गया। इसी बीच किसी ने उसके परिजनों को सूचना दे दी।

पुलिस को दी जानकारी
परिजनों ने पुलिस को अपहरण की जानकारी दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी डा. सदानंद दाते के आदेश पर सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने धनौरी और कलियर के बीच जंगल को घेर लिया। सुबह करीब पांच बजे आरोपी नाबालिग लड़की को जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

दुराचार की आशंका
पुलिस को जंगल से बदहवाश हालत में किशोरी बरामद हुई। बताया गया कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उसका अपहरण किया था।

वहीं उसके साथ दुराचार होने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर अमीर अहमद निवासी बेडपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें