रायपुर थाना क्षेत्र से एक युवक ने नाबालिग का अपहरण कर लिया। आरोपी नाबालिग का परिचित बताया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग और अपहरणकर्ता की तलाश शुरू कर दी है। नाबालिग की मां ने रायपुर थाने में बालावाला रायपुर निवासी आरोपी शुभम के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी बुधवार 28 मार्च को सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। शाम तक वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पता किया तो नाबालिग के अपहरण की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि शुभम नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
रायपुर पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ नाबालिग के अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।