दौराला। सकौती रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मामूली कहासुनी होने पर जमकर मारपीट की। इसमें घायल व्यक्ति ने दौराला पुलिस से शिकायत की कि जिस पर पुलिस ने उसे मेरठ जीआरपी थाने में भेज दिया है।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी ताजम्मुल बृहस्पतिवार शाम को सकौती बाजार में किसी काम से आया था। वह सकौती रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तो उसे आधा दर्जन अज्ञात युवकों ने रोक लिया और बिना वजह उससे अभद्रता करने लगे। आरोप है कि इसका विरोध करने पर युवकों ने उसको जमकर पीटा। जिसमें ताजम्मुल घायल हो गया। पहले भी इस तरह से कई लोगों के साथ मारपीट हो चुकी है। पीड़ित ने मामले की जानकारी सकौती पुलिस को दी मगर मामला स्टेशन से जुड़ा होने के कारण दौराला पुलिस ने उसे जीआरपी थाने में भेज दिया है।
मुख्य बातें
पीड़ित ने दी पुलिस को सूचना, पुलिस ने जीआरपी थाने भेजा