फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वाले छुपा रहे मासूम बच्ची की मौत का राज

Wed, 20 Aug 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली तहसील के अखोड़ी गांव में एक मासूम बालिका की गोली लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन


मृतक बच्ची के शव को शाम को ही दफना दिया गया। गांव में घटना के बारे में कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। पुलिस प्रशासन भी बेखबर बना हुआ है।

जिलाधिकारी का कहना है कि वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए बुधवार को उपजिलाधिकारी को मौके पर भेजा जाएगा।

आंगन में खेल रहे थे बच्चे

प्राप्त विवरण के मुताबिक अखोड़ी गांव में सोमवार शाम को बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। इसी दौरान संजय सिंह (19) पुत्र सरोप सिंह घर के अंदर से बंदूक उठाकर ले आया।

संजय ने खेल-खेल में गौतम सिंह की चार वर्षीया बालिका पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर घर के सदस्य और आसपास के लोग आंगन में पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी।

उसका खून से लथपथ शव वहां पड़ा था।
विज्ञापन

पूरे गांव में मच गया कोहराम

घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। बच्ची के शव को शाम के वक्त ही आनन-फानन में दफना दिया गया।

संजय अखोडी इंटर कॉलेज में 11 वीं कक्षा का छात्र है। एसडीएम जगदीश लाल ने बताया कि घटना के संबंध में गांव के लोगों या पटवारी से कोई सूचना नहीं मिली है। चर्चा जरूर उन्होंने भी सुनी है।

कल पटवारी को मौके पर भेजकर जानकारी जुटाई जाएगी। थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें