पश्चिमी नेपाल में बैतड़ी जिले के शिवलिंग वार्ड संख्या 6 में प्रेमिका ने अपनी सहेली के साथ मिलकर प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काटकर उसकी हत्या कर दी।
बाद में शव को घर से 100 मीटर दूर खेत में दबा दिया। घर लौटने के बाद प्रेमिका ने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को यह रहस्य को सुलझाने में काफी मेहनत करनी पड़ी।
युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवती और एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन लोग अभी फरार हैं। घटना छह फरवरी को हुई थी। नेपाल पुलिस को यह मामला सुलझाने में एक महीने का समय लग गया।
बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक मोहन प्रसाद पोखरेल ने बताया कि शिवलिंग ग्राम निवासी गणेश सिंह ऐर (22) का पड़ोसी गांव की लक्ष्मी बोहरा (20) के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध थे।