फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख में भी नहीं मिला मनचाहा 'दूल्हा'

Sat, 31 Aug 2013 11:39 AM IST
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में मनचाहा वर न मिलने से परेशान बैंक कर्मी युवती तांत्रिक के चक्कर में फंस गई। तांत्रिक ने धार्मिक अनुष्ठान के एवज में युवती से ढाई लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


जब तांत्रिक ने युवती से और रुपये की मांग की तो उसे कुछ शक हुआ। वह अपने सहेली संग एसएसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत की।

तांत्रिक हुआ गिरफ्तार
एसएसपी ने डालनवाला पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। गुरुवार को पुलिस ने एक अरोपित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मास्टमाइंड अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

शहर के प्रतिष्ठित प्राइवेट बैंक में कार्यरत युवती पिछले कई दिनों से मनचाहा विवाह न होने के कारण परेशान थी। उसी दौरान उसने एक विज्ञापन पढ़ा ‘हर इल्म की काट मेरे पास, बाबा अजमेरी का खुला एलान’। युवती इस विज्ञापन से प्रभावित हुई।
विज्ञापन


अनुष्ठान के नाम पर ठगे पैसे
उसने विज्ञापन पर दिए नंबर पर काल किया तो फोन उठाने वाले ने उससे अपना परिचय बाबा अजमेरी के रूप में दिया। उसने युवती को उसकी समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। उसने युवती से कहा कि उसे कुछ जरूरी अनुष्ठान करने होंगे।

इसके लिए उसे पचास हजार रुपये की जरूरत होगी। उसने युवती को दो एकाउंट नंबर दिए। युवती ने उस एकाउंट नंबर पर पचास हजार डिपोजिट कर दिए।

मंत्रों का असर
कुछ दिनों बाद तांत्रिक का दुबारा काल आया और युवती को कहा कि जल्द ही मंत्रों का असर होना शुरू हो जाएगा। लेकिन उसे किसी जानवर की बली और तंत्र-मंत्र फूकने के लिए रुपयों की जरूरत पढ़ेगी।

युवती ने उसके एकाउंट में फिर से एक लाख रुपये डिपोजिट कर दिए। ऐसे करते करते तांत्रिक ने उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए।

फोन कर मांगता रहा रुपये
एक दिन तांत्रिक का फिर से उसे काल आया कि उसे कुछ रुपयों की जरूरत और है। यह बात युवती ने अपनी सहेली को बताई तो उसने उसे आगाह किया।

दोनों एसएसपी केवल खुराना से मिले और पूरी बात बताई। एसएसपी ने डालनवाला थाने का जांच सौंपी। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टी हुई तो पुलिस ने पीएनबी एकाउंट की रिपोर्ट निकलवाई।

कई लोगों को लगा चुके है चूना
पुलिस को पता चला कि एकाउंट मेरठ के मजीदनगर के रियाजूद्दीन पुत्र हाकिम के नाम पर है। गुरुवार को पुलिस ने उसे आईएसबीटी से दबोच लिया।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई दिनों से दून में रह रहा था। पूरे मामले का मास्टरमाइंड जावेद है। वह अभी अंडर ग्राउंड हो रखा है। आरोपित ने बताया दोनों हल्द्वानी, लखनऊ, ऐटा, मेनपुरी, आगरा और देहरादून में कई लोगों को ठग चुके हैं।

बहुत फल फूल रहा था धंधा
फर्जी बाबा के शिकार पढ़े-लिखे लोग सबसे ज्यादा होते हैं। इसमें सबसे ज्यादा टीचर, बैंक कर्मी, व सरकारी कर्मचारी होते हैं। गिरफ्तार रियाजूद्दीन ने बताया कामकाजी लड़कियों को फंसाना सबसे आसान होता है।

वहीं लड़के मोहल्ले की लड़कियों को पटाने के लिए तंत्र-मंत्र करवाते हैं। इन तंत्र-मंत्र में वह हजारों रुपये फूंक देते हैं। कई विवाहित लड़कियां सास को महावशीकरण करने के लिए भी उनसे संपर्क करती है।

तंत्र-मंत्र से करना चाहते हैं टॉप
कई छात्रों को उन्होंने चूना लगाया है। यह वह छात्र हैं जो साल भर किताब से दूर रहते हैं और एक्जाम से कुछ दिन पहले तंत्र-मंत्र से क्लास को टॉप करना चाहते है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें