फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः प्यार के 'पंगे' में मच गया हंगामा, युवती ने अपने पिता को पिटवाया

Sun, 11 Sep 2016 08:59 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार में ज्वालापुर पुलिस की नाक में एक प्रेमी युगल ने दम किया हुआ है। शनिवार को दिनभर कोतवाली में प्रेम प्रसंग को लेकर पंचायत लगी रही।
विज्ञापन


पिछले दिनों एक प्रेमी जोड़े के कारण ही उपनगर ज्वालापुर में उबाल आ गया था। गैर समुदाय से ताल्लुक रखने के कारण कई दिन तक तनाव बना रहा था जैसे-तैसे पुलिस ने हालात पर काबू पाया था।

अब एक नए प्रेमी जोड़े ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार देर रात बवाल उस समय हुआ जब युवती ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने पिता और चाचा की पिटाई कर दी। मारपीट में कुछ दूसरे समुदाय के युवक भी शामिल थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : Demo Pic
प्रेमी जोड़े पर पहले से ही पुलिस की निगाह गढ़ी हुई थी लिहाजा शनिवार को चाचा की ओर से की गई शिकायत पर पुलिस हरकत में आ गई।

युवक- युवती को उनके परिजनों के साथ ही कोतवाली में तलब कर लिया गया। शिकायतकर्ता चाचा को भी बुलाया गया। प्रेमी जोड़े ने पुलिस के समक्ष कबूला कि अब उनके बीच दोस्ती खत्म हो चुकी है।

हां, कभी कभी एक दूसरे से बात जरूर कर लेते है। युवती की मां ने अपने पति को जमकर कोसा। कोतवाली प्रभारी ने दोनों ही पक्षों का जमकर लताड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें