रिश्ता टूटने के बाद भी एक युवती अपने एक्स मंगेतर के साथ चली गई। मामला कुछ अजीब है। जब एक्स मंगेतर के साथ ही भागना तो आखिर रिश्ता तोड़ा ही क्यों। जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
रिश्ता टूटने के बाद भी एक युवती अपने एक्स मंगेतर के साथ चली गई। थक हार कर परिजनों ने एक्स मंगेतर के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक बालिग युवती का रिश्ता भगवानपुर क्षेत्र के गांव टोडा कल्याणपुर में हुआ था। किसी वजह से युवती का रिश्ता टूट गया। रिश्ता टूटने के बाद भी युवती का संपर्क युवक से बना रहा।
29 नवंबर को युवती बिना बताए घर से चली गई। युवती के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश में पता चला कि युवती अपने एक्स मंगेतर के साथ ही गई है क्योंकि वह भी घर से गायब है।
मोबाइल फोन पर युवती से परिजनों का संपर्क भी हुआ। उन्होंने युवक से ही शादी कर देने की बात भी कही लेकिन फिर भी युगल वापस लौटकर नहीं आया।
आखिर में युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवती को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है।