नौकरी का वादा देकर दो युवक एक युवती को खेत में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद क्या हुआ, जानिए...
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के एक युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने बुधवार को गंगनहर पटरी पर बुलाया था। वहां एक अन्य युवक पहले से मौजूद था। दोनों युवक महिला को बहला फुसलाकर मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के पीछे खेत में ले गए। जहां महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया।
महिला ने शोर मचाया जिस पर कई राहगीर महिला की मदद को मौके पर आ गए और महिला को बचाया। आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कोतवाली ले आई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तांसीपुर निवासी दो आरोपी युवकों प्रदीप व शिवा के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसआई अजय कुमार जाटव का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में एक आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है जिसकी धरपकड़ के लिए साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। बकौल एसएसआई पीड़ित महिला युवक के संपर्क में वाट्सएप के जरिए आयी। महिला को नौकरी की जरूरत थी। इस पर युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।