फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम यूनि में दाखिले के नाम पर ठगों ने झटके 80 हजार

Fri, 17 Jun 2016 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : file
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से ग्राफिक एरा में बीटेक की काउंसलिंग कराने आया एक छात्र जालसाजों का शिकार हो गया। जालसाजों ने अपनी उच्ची पहुंच यूपीईएस (यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड इनर्जी स्टजीड) में बताते हुए दाखिला का आश्वासन देते हुए उससे करीब 80 हजार रुपये शातिरआना अंदाज में ठग फरार हो गए।
विज्ञापन


शनिवार को पश्चिम बंगाल से आकाश सरकार पुत्र शंकर सरकार निवासी लक्ष्मीपुर जीटी रोड कालेज मोड वर्द्घावान अपने परिवार के साथ  गया बिहार होते हुए ट्रेन से देहरादून पहुंचा। पुलिस के अनुसार ट्रेन में इसकी मुलाकात उत्कर्ष  नाम के युवक से हुई। बातचीत आगे बढ़ी तो उत्कर्ष ने आकाश से देहरादून जाने के बारे में पूछताछ करने लगे।

आकाश ने बताया कि वह बिटेक की काउंसलिंग के लिए ग्राफिक एरा जा रहा है। इस दौरान उत्कर्ष ने अपने प्रशांत का नाम लेते हुए कहा कि वह यूपीईएस यूनिवर्सिटी में दाखिला करा सकता है उसकी अच्छी पहुंच है। कम पैसे में दाखिला हो जायेगा। जिसके झांसे में आकाश आ गया। देहरादून पहुंचने के बाद उत्कर्ष ने अपने दोस्त प्रशांत से मुलाकात करवाया। फिर दोनों आकाश को दोस्त बनाकर तीन दिन तक बाइक से शहर के कई स्थानों पर घुमाया ताकि वह इन दोनों के विश्वास में आ जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला कराने के नाम पर ले लिए 80 हजार

एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
बुधवार को आरोपी प्रशांत व उत्कर्ष ने आकाश को अपने झांसे में लेकर सार्थक से एक होटल में मुलाकात कराने की बात कही। आरोपी सार्थक को यूपीईएस का अधिकारी बताया। यह सभी लोग रेलवे स्टेशन स्थिति एक होटल में मिले। दाखिला कराने की बात पक्की होने पर एक ही बाइक से उत्कर्ष, प्रशांत व पीडित आकाश टपकेश्वर की ओर चल दिए जबकि सार्थक होटल में ही रूक गया।

पीड़ित का आरोप है कि कौलागढ़ चौक से पहले दोनों ने उससे 80 हजार रुपये नगद ले लिये और रेड लाइट आने से पहले उसे यह कहकर बाइक से उतार दिया कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है, पैदल आ जाओ। पीड़ित को बाइक से उतारने के बाद दोनों आरोपी चंपत हो गये।

काफी तलाशने व फोन नंबर मिलाने के बाद जब उनसे संपर्क नहीं हुआ तो पीड़ित ने इन तीनों उत्कर्ष, प्रशांत, सार्थक के खिलाफ कैंट थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें