फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जमीन दिखा ऐंठ लिए 22 लाख

Tue, 25 Mar 2014 09:40 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में किसी दूसरे की जमीन दिखाकर तीन आरोपियों ने ज्वालापुर के एक व्यक्ति से 22 लाख रुपये हड़प लिए। कई बार तकादा करने के बाद भी पैसे नहीं लौटाने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


अपनी जमीन बताकर दिखाई
ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान निवासी जाहिद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले साल जनवरी में नीलखुदाना, ज्वालापुर निवासी प्रमोद और रुड़की के गणेशपुर निवासी नवीन तथा चावमंडी निवासी सुनील ने रुड़की में अपनी जमीन बताते हुए बेचने की बात कही।

पढ़ें, सरकार बचाने बहुगुणा के दरबार में पहुंचे हरीश

जमीन पसंद आने पर उसने सवा 22 लाख रुपये बयाना दिया। बाकी रकम बैनामे के समय देने की बात हुई। कुछ माह पहले पता चला कि जो जमीन उन्होंने अपनी बताते हुए दिखाई वह किसी और की है।
विज्ञापन


पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
इस बात का खुलासा होने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी लेकिन आरोपियों ने उसे इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पढ़ें, 100 साल बाद दून पहुंची बुलबुल और मुनिया

आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें