फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में जमीन बेचने के नाम पर बड़ी ठगी, हड़प लिए 40 लाख

Wed, 08 Feb 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में जमीन बेचने के नाम पर चालीस लाख रुपये हड़प लिए गए। इस मामले में नेहरू कॉलोनी में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। जमीन के दूसरे मामले में 17 साल पहले लिए गए दो लाख रुपये वापस न करने पर एक अन्य मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

 
शहर के विज्ञान विहार निवासी धर्मपाल नेगी ने नेहरू कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजीव नगर निवासी सोमदत्त से 2010 में एक जमीन का सौदा हुआ था। पेशगी के रुप में चालीस लाख रुपये दे दिए गए। बाद में आरोपी मुकर गया। यह मामला भी एसआईटी के सुपुर्द किया गया। आरोप की पुष्टि के बाद नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दूसरा मुकदमा पठानकोट निवासी श्रीमती रमेश नागपाल ने शहर कोतवाली में दर्ज कराया है। बताया कि 2000 में टैगोर विला निवासी संजय सकलानी ने जमीन दिलाने के दो लाख रुपये दिए थे। न तो जमीन दिलाई और न ही रकम वापस की। पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें