फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का ऐसा प्लान, उठ जाएगा 'मेहमानों' से भरोसा

Thu, 10 Apr 2014 12:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती गांठ एक महिला को लाखों का चूना लगाने वाली ‘सहेली’ को पुलिस ने दबोच लिया। वह हिमाचल भागने की फिराक में थी। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन


धर्मपुर निवासी विवेक नेगी एयरफोर्स में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी संगीता नेगी के फेसबुक एकाउंट में कुछ माह पूर्व दिल्ली निवासी ज्योति बिष्ट ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। ज्योति मूलत: हिमाचल के पांवटा साहिब की रहने वाली है।

फेसबुक पर हुई दोस्ती
फेसबुक पर चैटिंग के बाद संगीता और ज्योति में गहरी दोस्ती हो गई। कुछ समय पूर्व ज्योति ने संगीता को बताया कि वह वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करती है और दून के सीएमआई अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। बताया कि वह जल्द दून आने वाली है।
विज्ञापन


इस पर संगीता ने उसे अपने घर रुकने का न्योता दे दिया। 27 जनवरी को ज्योति दून आई और संगीता के घर पहुंच गई। इस दौरान उसने संगीता के घर की पूरी रेकी कर ली। 27 मार्च को ज्योति फिर दून आई और संगीता के घर रुकी।

संगीता को भनक तक नहीं लगी
मौके का फायदा उठाकर उसने संगीता के घर से लाखों की नकदी और गहने उड़ा लिए और अगले दिन चली गई। संगीता को इसकी भनक तक नहीं लगी। सात अप्रैल को संगीता को किसी समारोह में शामिल होना था। उसने गहने निकालने के लिए अलमारी खोली तो चोरी का भेद खुला।

उसके बाद नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। नेहरू कालोनी एसओ प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि आरोपित ज्योति को आईएसबीटी से मंगलवार देर शाम गिरफ्तार किया गया।

वह हिमाचल जाने वाली बस के इंतजार में थी। उन्होंने बताया कि चुराए गए दो मंगल सूत्र, एक जोड़ी कान के टॉप्स, सोने की अंगूठी और चार जोड़ी कान के झुमके पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद ज्योति कुछ दिन तक दून में ही रही। यहां वह अलग-अलग होटलों में रह रही थी। इसके बाद वह हिमाचल गई और फिर दून लौट आई।

कोर्ट में चल रहा तलाक का मामला
आरोपित महिला का कोई पुराना क्राइम रिकार्ड नहीं है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली में वह कोई नौकरी नहीं करती। उसे रुपयों की जरूरत थी। पुलिस के अनुसार, कुछ साल पूर्व उसका विवाह रायपुर स्थित एक युवक से हुआ था। दोनों का तलाक का वाद कोर्ट में चल रहा है। ज्योति ने सुद्धोवाला पालीटेक्निक से पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें