फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी मांगने वाले चार छात्रनेताओं को जेल

Tue, 22 Aug 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
jail
विज्ञापन
रेस्टोरेंट मालिक से चुनाव के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोप में पकड़े गए डीबीएस कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष समेत चारों छात्रों को जेल भेज दिया गया। उधर, वारंट के आधार पर छात्र नेता भगवती प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मयूर विहार निवासी आयुष टंडन का राजपुर रोड पर उसका थ्री पिरामिड नाम से रेस्टोरेंट है। उन्होंने डीबीएस कॉलेज के छात्रसंघ के अध्यक्ष सौरभ गुलेरिया, विपुल गौड़ और पंकज कुमार पर डीबीएस छात्रसंघ चुनाव के लिए रुपये की मांग करने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा डालनवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

उधर, डालनवाला पुलिस ने पुराने मामले में वारंट के आधार पर छात्र नेता भगवती प्रसाद निवासी गुरुद्वारा रोड को दबोच लिया। भगवती के काफी समय से कोर्ट में पेश न होने के कारण उसका वारंट जारी था। भगवती प्रसाद के खिलाफ छात्र संघ चुनावों को लेकर कई मुकदमे पंजीकृत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें