फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नोट बदलने वाले गैंग का भंडाफोड़, लाखों की नई करेंसी संग 4 धरे

Fri, 16 Dec 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार को 25 प्रतिशत कमीशन पर पुराने नोट बदलने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो प्रापर्टी डीलरों के साथ चार लोगों को दबोचा है। इनके पास से सात लाख 39 हजार रुपये की नई करेंसी और 28 हजार रुपये के पुराने नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


उधर बुधवार को डीलर के पास से बरामद हुई एक लाख 41 हजार रुपये की नई करेंसी के मामले में आयकर टीम अभी तक जांच के लिए नहीं पहुंची है।

पुलिस को कई दिन से पुराने नोट बदलने का नेटवर्क होने की सूचनाएं मिल रही हैं। इसी आधार पर बृहस्पतिवार को लक्खीबाग चौकी प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने रेलवे स्टेशन के पास टैक्सी स्टैंड पर छापा मारकर चार लोगों को पकड़ा है, जो 25 प्रतिशत कमीशन पर पुराने नोट बदल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आया गैंग सरगना

arrest - फोटो : demo
तलाशी में इनके पास से सात लाख 39 हजार रुपये की नई करेंसी बरामद हुई। इनमें से सात हजार रुपये पांच-पांच सौ रुपये के रूप में हैं। बाकी नोट दो-दो हजार के है। पुरानी करेंसी के 28 हजार रुपये एक हजार और पांच सौ के नोट के रूप में बरामद हुए हैं।

पकड़े गए लोगों में अलबर्ट स्वामी, अनूप टंडन निवासी चक्खूवाला, विपिन गुप्ता निवासी चंदरनगर, मोटी सिंह निवासी रेसकोर्स शामिल हैं। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि अलबर्ट स्वामी इस गैंग का लीडर है, जो अपने सहयोगियों की मदद से यह गोरखधंधा चला रहा था।

उन्होंने बताया कि आय का स्रोत न बताने पर उनके खिलाफ कोतवाली में अपराध पंजीकृत किया गया है। आयकर विभाग को उसकी सूचना दे दी गई है। बता दें कि पटेलनगर पुलिस ने भी बुधवार को प्रापर्टी डीलर और उसके साथी के पास से एक लाख 41 हजार रुपये बरामद किए थे। आयकर विभाग की टीम सूचना देने के बाद भी अभी तक जांच के लिए नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें