फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबी पर खुखरी से किया ताबड़तोड़ वार, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 04 Dec 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, डोईवाला/देहरादून
विज्ञापन
जानलेवा वार के बाद सुसाइड
विज्ञापन
ससुराल जाकर पत्नी पर जानलेवा हमला करके उसे लहूलुहान करने के बाद युवक ने सिर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 2013 में प्रेम विवाह करने वाला यह जोड़ा दो साल पहले अलग हो गया था। शनिवार रात आरोपी ने ससुराल पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से खुखरी और देसी तमंचे को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


डोईवाला के केशव बस्ती निवासी भरत सिंह की बेटी भावना (27) ने शेरगढ़ माजरी ग्रांट निवासी बरियम उर्फ बबलू के साथ 2013 में प्रेम विवाह किया था। एक साल बाद ही 2014 में मनमुटाव होने पर दोनों अलग हो गए थे।

ससुराल पहुंचा और खुखरी से कर दिया वार

जानलेवा हमला
तलाक के लिए उनका केस कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच शनिवार रात बबलू अपनी ससुराल पहुंचा और बीवी से गाली-गलौज करते हुए बबलू ने उस पर खुखरी से प्रहार कर दिए। लहूलुहान हालत में भावना भागी तो बबलू ने उसे फिर पकड़ लिया।

इसी बीच ससुर भरत सिंह बीच-बचाव करने आए तो आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। चीख-पुकार मचने पर गांव वाले दौड़े तो आरोपी बबलू ने तमंचे से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिर और पेट पर वार, उंगलियां काट डाली

पु‌ल‌िस
घायल भावना को नाजुक हालत में जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी देहात श्वेता चौबे पहुंचीं। पुलिस ने बबलू के शव को कब्जे में लेने के साथ खुखरी और तमंचे को बरामद कर लिया है। 

इनका है कहना
आरोपी ने भावना के सिर और पेट पर प्रहार किए हैं। हमले में उसके हाथ की तीन उंगली भी कट गई है। बबलू ने योजनाबद्ध तरीके से ससुराल जाकर घटना को अंजाम दिया है।  
-श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक देहात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें