फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने दिन दहाड़े छात्र पर झोंका फायर, बुरी तरह हुआ घायल

Wed, 24 May 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहरिया में मंगलवार की शाम बच्चों के खेल के विवाद को निपटाने पहुंचे बीटेक के छात्र को सिरफिरे ने गोली मार दी। इससे कालोनी में दहशत फैल गई और बच्चे इधर-उधर भागने लगे। वारदात के बाद हमलावर तमंचा लहराते भाग गया। गया।
विज्ञापन


घायल छात्र को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। डहरिया निवासी सौरभ बिष्ट (25) भीमताल स्थित ग्राफिक ऐरा में बीटेक का छात्र है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह जिम से घर लौट रहा था।

इस बीच डहरिया स्थित खेल के मैदान में बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। सौरभ बीच-बचाव करने के लिए वहां पहुंच गया। इस बीच उसकी एक अन्य युवक से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस बीच सिरफिरे युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली छात्र के बाई जांघ के पास लग गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल छात्र को साथियों ने एसटीएच में भर्ती कराया।

छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद हीरानगर चौकी प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली। पूछने पर पता चला कि छात्र से हमलावर का पहले से कोई विवाद नहीं था।

कुछ युवकों का कहना था कि छीनाझपटी के दौरान गोली लगी है। पुलिस इस मामले में घटना के तह तक जाने के लिए मैदान में खेलने वाले बच्चों से पूछताछ करेगी। 

हमलावर सीपीयू से भी भिड़ा था 
पुलिस की जांच के दौरान आया है कि हमले का आरोपी पिछले साल सीपीयू की टीम से भी भिड़ गया था। सीपीयू ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते समय उसे काठगोदाम में रोक लिया था। वह सीपीयू के दरोगा से भिड़ गया था। पकड़े जाने के बाद उल्टे वह सीपीयू पर अभद्रता करने का आरोप मढ़ने लगा। पुलिस इस तथ्य की भी जांच कर रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें