रुड़की के खानपुर थाना क्षेत्र में छींटाकशी का विवाद इतना बढ़ गया कि इस खूनी संघर्ष में गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई।
घटना रविवार सुबह लगभग 8 बजे की है। जहां बिजौपुर, मुजफ्फरनगर निवासी योगेश दर्जन भर लोगों के साथ खानपुर के करणपुर क्षेत्र में पहुंचा और सचिन के घर में घुसकर तमंचों से धुंआधार फायरिंग करने लगा।
इस घटना में सचिन, उसकी पत्नी मोनिका और दादी लीलावती घायल हो गए। इस दौरान पास में ही रहने वाली उर्मिला और कांता की गोली लगने से मौत हो गई।
घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। एसपी देहात अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।