फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश रोशन पर मुकदमा, चोरी की थी फिल्म 'क्रिश थ्री' की स्क्रिप्ट!

Sun, 22 May 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • उपन्यासकार ने कॉपी राइट के तहत दून में कराया अभियोग
  • क्रिश थ्री मूवी में उपन्यास की स्क्रिप्ट कॉपी करने का आरोप
विज्ञापन
राकेश रोशन - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता और डायरेक्टर राकेश रोशन के खिलाफ देहरादून में क्रिश थ्री मूवी को लेकर कॉपी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उपन्यासकार का आरोप है कि 2013 में बनी क्रिश थ्री में उनके उपन्यास की कॉपी की गई है।
विज्ञापन


शहर के कर्जन रोड निवासी उपन्यासकार और सेवानिवृत्त सब रजिस्ट्रार रूप नारायण सोनकर ने डालनवाला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने 2010 में सुअर दान नाम से उपन्यास लिखा था, जिसमें मानव और जानवर के मेल को दर्शाया गया था।

दिल्ली से प्रकाशित हुए इस उपन्यास के आधार पर ही 2013 में राकेश रोशन द्वारा बनाई गई क्रिश थ्री फिल्म में इस मेल को लेकर नई विशेष प्रजाति को तैयार करना दर्शाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने मुकदमे की पुष्टि

ह्रितिक रोशन अभिनीत क्रिश ने सफलता के झंडे गाड़े थे।
उपन्यासकार सोनकर का आरोप है कि डायरेक्टर राकेश रोशन ने उनकी बिना अनुमति के उपन्यास की कॉपी की है। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह मामला मानवाधिकार आयोग में लंबित चल रहा था। सुनवाई के बाद आयोग ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें