फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदा बना पिता: नौ साल की बेटी को कई बार बनाया हवस का शिकार

Tue, 04 Oct 2016 08:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
विज्ञापन
उत्तराखंड के काशीपुर में रिश्तों को कलंकित करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। एक दरिंदे पिता ने अपनी नौ साल की मासूम बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को दी तो वह सन्न रह गई।
विज्ञापन


मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराए।

शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने कटोराताल चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि रविवार को वह अन्य दिनों की तरह दूसरों के घरों में काम करने गई थी।
विज्ञापन

मां की भूमिका भी पाई जा रही संदिग्ध

rape
घर पर उसका पति, नौ साल की पुत्री और पुत्र था। शाम को वह घर आई तो पुत्री उससे लिपट कर रोने लगी। बताया कि भाई पड़ोस में खेलने गया था। वह कमरे में अकेली थी। उसके पिता ने उसके साथ दुराचार किया है।

महिला की शिकायत पर कटोराताल चौकी प्रभारी एनएस रावत, महिला सिपाही ने बालिका से पूछताछ कि तो उसने पिता द्वारा जबरदस्ती करने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीड़िता की मां की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
विज्ञापन

तीन-चार महीने में कई बार किया दुष्कर्म

rape with minor
कोतवाल ओमप्रकाश ने बताया कि महिला कांस्टेबल को पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि पिता ने तीन चार महीने में कई बार उसके साथ दुराचार किया था। हर बार उसने अपनी मां से शिकायत की, लेकिन मां ने बदनामी का हवाला देते हुए उसे चुप करा दिया।

बीते दिनों उसने अपने मामा को बात बताई, तब जाकर मां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तैयार हुई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला अपनी बेटी का मेडिकल कराने से आनाकानी कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें