फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-बहू की नहीं बनीं तो वहशी ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म, पीड़िता से सुने आपबीती

Thu, 05 Oct 2017 08:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बेटे पति ने पत्नी को छोड़ दिया तो ससुर की नीयत बहू पर खराब हो गई। इसके बाद ससुर ने अपनी हदें पार कर इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन


हल्द्वानी में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुखानी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए यह संगीन आरोप लगाया है।

कठघरिया निवासी महिला ने 16 सितंबर को दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

करीब एक साल से चल रहा है पति से विवाद

husband wife
महिला ने तहरीर में लिखा है कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है। सबकुछ ठीक था लेकिन करीब एक साल से पति से विवाद चल रहा है।

पति दूसरी महिला के साथ किराये में रह रहा है और बेटा भी अपने साथ ले गया है।

महिला सेल हल्द्वानी में उनके विवाद पर काउंसलिंग भी चल रही है।
 
विज्ञापन

15 सितंबर को ससुर ने किया दुष्कर्म

आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया - फोटो : concept photo
जांच में पता चला कि ससुर ने पति को भी संपत्ति से बेदखल कर दिया है।

पीड़िता ने बताया कि 15 सितंबर की रात ससुर उसके कमरे में दाखिल हुआ और दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी कमाल हसन ने बताया कि मामले की जांच कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट में भी पुष्टि होने के बाद मंगलवार को आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें