कलुयगी बाप ने सारी रिश्तों को शर्मसार कर दिया। घर में अकेला पाकर उसने दस साल की बेटी से रेप किया। जब पत्नी को बेटी की चीख सुनाई दी, कमरे में देखा तो मानो आंखों के सामने अंधेरा छा गया। पढ़ें, इस हैवान को क्या सजा मिली...
घटना कोटद्वार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। दोषी के खिलाफ उसकी पत्नी ने 24 अगस्त 2016 को कोटद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला की तहरीर के मुताबिक 23 अगस्त 2016 की रात उसके पति ने 10 वर्षीय बेटी को कमरे में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
शोर सुनकर उसने कमरे में जाकर पति की करतूत का विरोध किया तो दोषी ने उसके और बेटी के साथ गाली गलौच व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोटद्वार पुलिस ने दुराचार, पोक्सो अधिनियम, गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।