फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकसूर परिवार को दबंगों ने रॉड-डंडों से किया लहूलुहान

Fri, 20 Feb 2015 08:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में कांवली रोड पर एक युवक को बचाने के प्रयास में दबंगों ने एक बेकसूर परिवार को रॉड और डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में महिला का हाथ टूटा तो उसके पति के सिर पर गंभीर चोट आई है। जबकि, डंडा लगने से बेटा भी घायल हो गया।
विज्ञापन


बीचबचाव की कोशिश में पिटा परिवार
खुड़बुड़ा निवासी नरेंद्र पाल सिंह ऑटो चलाते हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे वे पत्नी जितेंद्र कौर और बेटे रमन दीप सिंह के साथ आटो से कांवली रोड से गुजर रहे थे। इसी बीच चार-पांच लड़के एक युवक को सरेआम पीट रहे थे। यह देखते ही नरेंद्र पाल ने ऑटो रोक दिया। पहले रमन दीप ने बीचबचाव की कोशिश की तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।

इसके बाद पिता और मां पर भी रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को दून अस्पताल लाया गया। बाद में परिवार ने खुड़बुड़ा चौकी पहुंचकर नामजद तहरीर दी। परिवार को आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


छात्रों के दो गुटों में संघर्ष
जीएमएस रोड पर बुधवार दोपहर छात्रों के दो गुटों में लाठी-डंडे चलने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी भाग निकले।

कैप्टन की पत्नी से छेड़छाड़
तेल भवन के पास कार सवार कैप्टन की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने मोहित निवासी शिमला बाईपास को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अश्लील हरकत का विरोध किया तो वह अपशब्दों पर उतर आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें