राजधानी देहरादून के सहसपुर में एक महिला को 90 हजार नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है।
सहसपुर से किया गिरफ्तार
अरोपी महिला का नाम शीला है और वह हनुमान नगर, मौहल्ला जगतपुर, थाना कनखल हरिद्वार की रहने वाली है। शनिवार को उक्त महिला को पुलिस ने सहसपुर में एक होटल के सामने से गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह नोटों को 45 हजार में बेचने के लिए देहरादून ला रही थी। उसने बताया कि वह इससे पहले हरिद्वार और मुजफ्फरनगर में भी नकली नोटों की सप्लाई की है। लेकिन इस काम के लिए वह पहली बार देहरादून आई है।
अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देहरादून में इस मामले से जुड़े नेटवर्क भी खंगाले जा रहे हैं।