फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्त बनाकर छात्रा से किया दुराचार

Thu, 11 Jun 2015 03:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुद्रपुर में इंटर की छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शहर निवासी एक युवती इंटर की छात्रा है। फेसबुक में उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई थी। पांच जून को वह ट्यूशन गई थी। इसी बीच युवक ने फोन कर उसे नैनीताल रोड स्थित आवासीय कॉलोनी ओमेक्स बुलाया। युवक ने कहा कि उसे लेने उसका दिनेशपुर निवासी दोस्त आएगा।

इसके कुछ देर बाद दिनेशपुर निवासी युवक उसे अपनी डस्टर कार से नैनीताल रोड स्थित आवासीय कॉलोनी में ले आया। जहां वह उसे एक घर में ले गया। वहां पर उसका फेसबुक पर बना दोस्त नहीं था, लेकिन तीन पानी निवासी एक और युवक मौजूद था।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान दोनों युवकों ने उससे जबरन दुराचार किया। यही नहीं शाम होते ही वे लोग उसे कार में बैठाकर दिनेशपुर ले गए। वहां पर भी उससे दुराचार किया गया। बाद में आरोपियों ने उसे नैनीताल रोड पर उतार दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें