फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर चालक की गोली मारकर हत्या, स्टेडियम के पीछे मिली लाश

Fri, 29 Jul 2016 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरिद्वार के सिडकुल में लोडर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूल रूप से बिजनौर निवासी लोडर चालक बुधवार शाम से लापता चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सिडकुल पुलिस को रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे खून से लथपथ शव मिलने की सूचना मिली। इस पर एसओ ऋतुराज सिंह रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में मृतक की पहचान जाहिद (23) पुत्र यूसुफ निवासी मोहल्ला चौधराना नगीना बिजनौर के रूप में हुई।

सीने पर लगी थी गोली
प्रथम दृष्टया पाया गया कि गोली मारकर युवक की हत्या की गई है। गोली सीने पर लगी थी। थानाध्यक्ष के अनुसार जाहिद पेशे से लोडर का चालक था और परिवार के साथ बैरियर नंबर छह भेल के पास किराये पर रहता था। घटनास्थल के पास ही लोडर भी लावारिस बरामद हुआ।
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार दोपहर को जाहिद घर से खाना खाकर निकला था, लेकिन देर शाम तक लौटकर नहीं आया। रात में परिजनों ने उसे संभावित स्थान पर ढूंढा भी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। एसओ ने बताया कि चालक का मोबाइल फोन, पर्स, लोडर भी मिला है। हत्याकांड की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के भाई जावेद की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें