फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद बनी थी मां, सात साल बाद DNA टेस्ट

Wed, 02 Jul 2014 12:21 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रुड़की क्षेत्र के एक गांव की महिला से सात साल पूर्व हुए दुराचार के मामले और पीड़ित के बच्चे की पहचान के लिए पुलिस अब डीएनए सैंपल लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पुलिस महिला के घर गई थी लेकिन वह अभी अपने गांव में गई है। महिला ने आरोप लगाया था कि दुराचार के बाद उसके जो बच्चा पैदा हुआ वह आरोपी का है।

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने गांव के ही एक युवक और उसके रिश्तेदार पर सात साल पूर्व दुराचार करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद पैदा हुआ था लड़का

विवाहिता का आरोप था कि दुराचार के बाद उसके जो पुत्र पैदा हुआ था वह आरोपी युवक का था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अब सच्चाई सामने लाने के लिए महिला, पुत्र और आरोपी का डीएन टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।

एसआई प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि वह बयान और डीएन सैंपल की जानकारी देने के लिए महिला के घर गए थे। लेकिन अभी विवाहिता अपने गांव गई हुई है।

उसके आने के तुरंत बाद ही तीनों के डीएन सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें