फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलौर: ढाबा मालिक ने विवाद में दो भाईयों को मारी गोली, एक की मौत      

Mon, 20 Aug 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
घटना के बाद थाने पहुंचे परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मंगलौर में लिब्बरहेड़ी तिराहे पर मामूली विवाद में एक ढाबा मालिक ने दो सगे भाईयों पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर ढाबा मालिक, उसके दो बेटों व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस बीच लोगों ने मोबाइल से हत्याकांड का लाइव वीडियो बना डाला, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस वीडियो के आधार पर भी जांच में जुट गई है।  

कस्बा स्थित लिब्बरहेड़ी तिराहे के पास केल्हनपुर पुरकाजी निवासी ओमवीर व सुक्रमपाल पुत्रगण वेदपाल दोनों भाई वेल्डिंग का काम करते हैं। दुकान के पास में ही गोदाम बना रखा है, जिसमें लोहे का सामान रखा रहता है। पिछले कुछ दिनों से गोदाम में चोरी हो रही थी। गोदाम में चोरी की वारदात होने पर रविवार रात को दोनों भाई ओमवीर व सुक्रमपाल गोदाम देखने आए थे। इसी बीच किसी बात को लेकर उनकी पड़ोस में ही ढाबा चलाने वाले लिब्बरहेड़ी निवासी नवाब से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि ढाबा मालिक ने दोनों के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झगड़े के दौरान नवाब ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दोनों भाईयों पर गोली चला दी। एक गोली सुक्रमपाल के पेट में लगी और दूसरी गोली ओमवीर के पैर में जा लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाईयों को गाड़ी में डालकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने सुक्रमपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि ओमवीर की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं, इसी बीच विवाद के दौरान मौजूद भीड़ में लोगों ने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम की लाइव वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई वीरपाल की तहरीर पर मुख्य आरोपी नवाब व उसके दो बेटों जावेद, दानिश व एक अन्य व्यक्ति शमशाद पुत्र अलीहसन निवासी लिब्बरहेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए गिरफ्तारी दी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें