फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रुड़की गैंगवार: डिप्टी जेलर और बंदीरक्षक होंगे गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की, देहरादून
रुड़की जेल के बाहर गैंगवार में चीनू पंडित गैंग के तीन लोगों की हत्या के मामले में तत्कालीन डिप्टी जेलर और बंदीरक्षक जल्द कानून के शिकंजे में होंगे।


विवेचक ने गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में वांरट जारी करने के लिए प्रत्यावेदन दिया है। उधर पटियाला में पकड़े गए अमित उर्फ भूरा और सचिन समेत चार आरोपियों को 13 अप्रैल को रुड़की कोर्ट में तलब किया गया है।

रुड़की जेल कांड के मामले में पहले दिन से ही डिप्टी जेलर राकेश वर्मा और बंदीरक्षक आनंद प्रकाश की भूमिका संदिग्ध रही है। जेल में बंद सुनील राठी को मोबाइल और दूसरी सुविधाएं जेल प्रशासन की सांठगांठ से ही उपलब्ध हुई थी।


राठी ने सुनियोजित तरीके से जेल से रिहा होते समय पांच अगस्त को चीनू पंडित की हत्या की योजना बनाई थी। किस्मत से चीनू बच गया, लेकिन तीन लोग मारे गए थे।
विज्ञापन

अमित उर्फ भूरा, सचिन 13 को कोर्ट में होंगे पेश

इस हत्याकांड में अमित उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर देहरादून जेल में शिफ्ट किया गया था। पेशी पर बागपत जाते समय भूरा 15 दिसंबर को कोर्ट से फरार हो गया था। सचिन खोखर समेत कई आरोपी पहले से ही फरार थे। हाल में ही पटियाला पुलिस ने भूरा को सचिन को गिरफ्तार कर लिया था।

रुड़की जेल कांड की जांच कर रहे लक्सर इंस्पेक्टर जयदेव आर्य ने सचिन खोखर को यहां लाने के लिए पटियाला कोर्ट में बी वारंट दाखिल कर दिया है। आर्य ने बताया कि रुड़की कोर्ट ने तिहरे हत्याकांड में भूरा, सचिन खोखर और दिल्ली में पकड़े गए अजित और विश्वास को भी 13 अप्रैल को तलब किया है।

इंस्पेक्टर आर्य ने बताया कि तत्कालीन डिप्टी जेलर राकेश वर्मा और बंदीरक्षक आनंद प्रकाश को भी आरोपी बनाया गया है। कोर्ट से गिरफ्तारी के लिए वारंट लेने की कार्रवाई की जा रही है। जेल से अपराध संचालन में सहयोग के बाबत डिप्टी जेलर राकेश वर्मा तथा आनंद प्रकाश के खिलाफ सबूत मिले हैं।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें