फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में दिल्ली के पर्यटकों साथ हुआ कुछ ऐसा कि खौफ के साए में जंगल में गुजारी रात

Tue, 02 Jan 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
new year party - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने के लिए बागेश्वर के धूर पहुंचे दिल्ली के पर्यटकों  के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने खौफ में पूरी रात जंगल में गुजार दी।

विज्ञापन


पर्यटकों से कुछ लोगों ने मारपीट कर उन्हें लूट लिया। हमले में घायल पर्यटकों ने पूरी रात भय के साए में जंगल में गुजारी। सुबह होने पर बागेश्वर पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने घायल पर्यटकों का उपचार कराने के बाद अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए दिल्ली के नजफगढ़ से संदीप पुत्र सत्यप्रकाश, हिमांशु पुत्र राजकुमार, सोनू पुत्र सत्यपाल सहित एक दर्जन लोग बागेश्वर के धूर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडों से लैस करीब 15 से 20 लोगों ने बोल दिया हमला

fight - फोटो : demo pic.
पर्यटक पार्टी मना रहे थे इसी बीच लाठी-डंडों से लैस करीब 15 से 20 लोग मौके पर पहुंचे और पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पर्यटकों से नकदी और सोने की चेन भी लूट ली।

इस हमले में आठ पर्यटक घायल हुए हैं। हमले में घायल तीन युवकों संदीप, हिमांशु और सोनू ने हमलावरों के चंगुल से छूटकर जंगल में छुपकर अपनी जान बचाई। सुबह होने पर गंभीर रूप से घायल तीनों युवक अन्य परिवार के सदस्यों के साथ बागेश्वर पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस क्षेत्राधिकारी को अपनी आपबीती बताई। तीनों पर्यटकों की शिकायत पर कपकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में डीएसपी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि पर्यटकों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हमलावरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें