पर्यटक स्थल मसूरी से देहरादून आ रही दिल्ली की युवती से बुधवार रात टैक्सी ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। लेकिन उस युवती ने ड्राइवर को ऐसा सबक सिखाया की वह जेल पहुंच गया।
युवती ने कार को देहरादून स्थित घंटाघर पर रुकवाकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल में युवती के नशे में होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, पुलिस ने उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है।
दिल्ली के शाहदरा निवासी युवती अपने तीन साथियों के साथ मंगलवार को मसूरी घूमने आई थी। बुधवार रात घर से मां की तबीयत खराब होने का फोन आया तो युवती अकेली मसूरी से टैक्सी किराए पर लेकर देहरादून के लिए चल दी।
आरोप है कि रास्ते में चालक वीरेंद्र सिंह निवासी नौता (टिहरी गढ़वाल) ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध जताकर युवती अलर्ट हो गई, लेकिन मन ही मन में चालक को सबक सिखाने की ठान ली।