फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर 25 लाख ठगने वाले गिरफ्तार 

Wed, 22 Jun 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
शादी और 20 करोड़ रुपये का पार्सल भेजने का झांसा देकर महिला से 25 लाख रुपये ठगने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बरेली के रहने वाले दोनों आरोपी खुद को अफगानिस्तान में होना बता रहे थे। आरोपियों ने फर्जी आईडी पर बैंक खाते खुलवाए थे, जिनमें धन स्थानांतरित कराया जा रहा था। बुधवार को सहायक पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि पटेलनगर की एक युवती ने शादी डॉट कॉम पर अपना प्रोफाइल डाला था।

प्रोफाइल से नंबर लेकर लड्डू कुमार ने युवती से संपर्क कर शादी के सब्ज बाग दिखाए। आरोपी ने खुद को अफगानिस्तान में अमेरिका की पीस फोर्स आर्मी में दवा सप्लाई करने वाला बताया था। आरोपी ने अर्जित की गई करीब 20 करोड़ का पार्सल एक नाइजीरियन के जरिये उसके नाम से भारत भेजने का झांसा दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने उसकी बातों में आकर पार्सल छुड़ाने के लिए करीब 25 लाख रुपये बैंक खातों में स्थानांतरित करा दिए। महिला को जब तक ठगी का पता लगा, काफी देर हो चुकी थी।

बरेली के खातों में रकम स्थानांतरित
पीड़िता ने मार्च 2016 में पटेलनगर कोतवाली में लड्डू आदि के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज करा दिया था। सहायक पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि विवेचना के दौरान पाया गया कि यह रकम बरेली के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई है, जहां से आरोपी चिह्नित हुए।

उन्होंने बताया कि पटेलनगर पुलिस ने यूपी की बरेली पुलिस की मदद से पप्पू शर्मा उर्फ चंद्रपाल उर्फ लड्डू कुमार निवासी डोडरिया और उमेश पटेल उर्फ  सोहन लाल निवासी नवादा बरेली को गिरफ्तार कर लिया।

संपत्ति जब्त कर वसूली जाएगी रकम
सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने वसूली गई रकम खर्च करने की बात कही है। गैंगस्टर के तहत उनकी संपत्ति जब्त कर रकम की वसूली की जाएगी। पीड़िता ने आरोपी लड्डू कुमार को पहचान लिया है।
विज्ञापन


इनके पास से मोबाइल सिम के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस आदि सामान बरामद हुआ है। एसएसपी ने टीम में शामिल इंस्पेक्टर बीबीडी जुयाल, उपनिरीक्षक शमशेर अली, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, हितेश कुमार, सुंदर सिंह और दीपक कुमार को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें