फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: घटनास्थल से एसआईटी के हाथ लगे अहम सुराग, आज कोर्ट में पेश होंगे आरोपी

Mon, 24 Sep 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gang rape
विज्ञापन

बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप प्रकरण में एसआईटी ने घटनास्थल का मुआयना कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। सोमवार को इन साक्ष्यों को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


मामले में सोमवार को ही आरोपी निदेशक समेत पांच लोगों की जमानत पर सुनवाई होनी है, जिसमें एसआईटी विभिन्न साक्ष्य प्रस्तुत कर जमानत का विरोध करेगी। 

गौरतलब है कि 16 सितंबर को भाऊवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया था। यह घटना गत 14 अगस्त की बताई गई थी, जिसका आरोप स्कूल के ही चार छात्रों पर है। जांच में पुलिस को पता चला था कि घटना के बाद वह गर्भवती हो गई थी, जिसका गर्भपात कराने का भी प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में स्कूल की निदेशक समेत प्रबंधन के पांच सदस्यों को इसमें आरोपी बनाया गया। पुलिस ने चारों छात्रों के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जबकि प्रबंधन के पांचों लोगों को साक्ष्य छुपाने और आपराधिक षड्यंत्र का आरोपी माना गया।

हालांकि पांचों आरोपियों पर लगे इन आरोपों पर स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने पुलिस से आरोपों को पुष्ट करने के साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था। इसके बाद पुलिस को छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट मिली, जिसमें पुष्टि हुई कि उसका गर्भपात भी कराया गया है। इस आधार पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने मुकदमे में धाराएं बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ जबरन गर्भपात कराने (आईपीसी की धारा 313) और आरोपियों को छुपाने (आईपीसी धारा 212) जोड़ दी। इन दोनों धाराओं को शनिवार को न्यायालय ने स्वीकार कर लिया था। 

इसके बाद मामले में पिछले दिनों गठित की गई एसआईटी ने रविवार को बोर्डिंग स्कूल का मुआयना किया। वहां कुछ कर्मचारियों और शिक्षकों के बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार बोर्डिंग स्कूल से पुलिस को कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि इन साक्ष्यों को आरोपियों की जमानत के विरोध में न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें