फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी की मौत, पुलिस के लिए बनी 'राज'

Thu, 16 Jan 2014 12:53 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में हरिद्वार स्थित एक दवा फैक्ट्री के मालिक की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना ससुराल में हुई, परिजनों का कहना है कि कारोबारी ने खुद को गोली मारी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। पंजाब पुलिस एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में कारोबारी की तलाश कर रही थी।

मंडावली में है दवा की फैक्ट्री
मेरठ के अशोक वाटिका, प्रशांत नगर निवासी कृपाल सिंह यूपी पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी हैं। उनकी मंगलौर (हरिद्वार) के मंडावली में दवा की फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री कृपाल के बेटे अनुज (37) चलाते थे।
विज्ञापन


अनुज का ससुराल राजपुर थानांतर्गत दून विहार, जाखन में है। 11 जनवरी से अनुज ससुराल में थे। बताया जा रहा है कि तब से वह कुछ परेशान थे। मंगलवार रात अनुज पत्नी किरन संग घर के आंगन में बैठे थे। देर रात एक बजे अनुज ने पत्नी को पानी लाने के लिए भीतर भेजा।

इस बीच बाहर गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी बाहर आई तो अनुज लहूलुहान पड़े थे। उनके सीने में गोली लगी थी, जबकि पिस्टल पास ही पड़ी थी। ससुराली अनुज को लेकर दून अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची
अनुज के साले योगेंद्र का मुजफ्फरनगनर में होटल का कारोबार बताया जा रहा है।परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। अस्पताल से जानकारी मिलने पर राजपुर और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

पिस्टल कब्जे में ले लिया गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सीओ मसूरी जया बलूनी ने बताया कि मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।

दवा घपले में थी संलिप्तता
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल पंजाब में दवाओं की सप्लाई में घपले का खुलासा हुआ था। कुछ नशीली दवाएं भी वहां सप्लाई की गई थीं। पंजाब के फिरोजपुर थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में कई बड़ी हस्तियों के साथ अनुज और उनके पिता कृपाल सिंह का नाम भी सामने आया था।

कुछ माह पहले पंजाब पुलिस ने हरिद्वार से कृपाल सिंह को गिरफ्तार किया था, अनुज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि मुकदमे के कारण कारोबार में हो रहे नुकसान से भी अनुज परेशान थे।
विज्ञापन


सदमे में परिजन
अनुज की मौत की सूचना पर उनके पिता रिटायर्ड डीएसपी कृपाल सिंह और अन्य परिजन बुधवार सुबह दून पहुंच गए। परिजनों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि कृपाल सिंह के एक बेटे की पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। अब दूसरे बेटे की मौत से परिवार सदमे में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें