फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते कैमरे में कैद हुई डांसर

Sun, 22 Feb 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के भगवानपुर कस्बे में एक कार्यक्रम के दौरान चेंजिंग रूम में डांसर कैमरे में कपड़े बदलते कैद हो गई। इसका पता तब चला जब चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते वक्त एक डांसर की नजर कैमरे पर पड़ी। इसके बाद डांसर ने हंगामा मचा दिया।
विज्ञापन


कस्बे के एक स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच एक डांसर कपड़े बदलने चेंजिंग रूम में गई। वह कपड़े बदल रही थी तभी उसकी नजर चेंजिंग रूम में लगे कैमरे पर गई। चेंजिंग रूम में कैमरे देखते ही डांसर भड़क गई। इसके बाद उसने हंगामा करते हुए घटना के बारे में बताया। मामले की जानकारी जैसे ही दूसरी डांसरों को हुई उन्होंने भी आपत्ति जताई।

मामला बढ़ने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गुस्साए लोगों ने स्कूल संचालक की धुनाई कर डाली। बाद में लोगों के हस्तपेक्ष करने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कैमरे में कैद हो गई कपड़े बदलने की फुटेज

स्कूल के कार्यक्रम में संचालकों ने डांसरों को बुलाया था, बताया गया कि जब एक डांसर कमरे में कपड़े बदलने गई तो उसकी निगाहें कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। कपड़े बदलने की फुटेज बन जाने की जानकारी मिलने पर डांसरों ने कड़ी आपत्ति जताई।

मामला कुछ युवकों को भी पता चल गया, जो स्कूल में पहुंच गए और संचालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने संचालक को बमुश्किल बचाया।

बताया जाता है कि शनिवार की देर रात एक पक्ष के लोगों ने कॉलेज में अपने बच्चों को नहीं भेजने का निर्णय लिया। मामले को लेकर कस्बे और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जांच करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें