फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए बड़े आदमी के पास गई थी दलित महिला पर जो हुआ साथ में उससे टूट गई

Wed, 03 Jan 2018 09:40 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, बहादराबाद
विज्ञापन
women - फोटो : concept photo
विज्ञापन
एक दलित महिला गांव के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के पास नौकरी के लिए गई थी। पर जो साथ में हुआ उसने महिला को तोड़कर रख दिया।
विज्ञापन


दलित महिला ने गांव के ही एक प्रतिष्ठित व्यक्ति पर दुराचार करने एवं अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी और सिडकुल थाने में शिकायत की है। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।

पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार वह अपने पति साथ आठ साल से किराये के मकान में रहती है। वह राशन कार्ड बनवाने एवं आंगनबाड़ी में नौकरी के लिए ग्राम के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के पास गई। जहां दो साल तक उसका आना जाना रहा। उसने अपने को एक पार्टी का नेता बताकर नौकरी का झांसा देकर युवती को एक स्थान पर बुलाया।  
विज्ञापन


करीब शाम चार आरोपी पहुंचा और उसे वहां पर चाय पिलाई। आरोप है कि चाय पीते ही वह बदहवाश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुराचार कर उसका अश्लील वीडियो बना डाला।
विज्ञापन


इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ लगातार दुराचार कर रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी प्रकोष्ठ में करने के साथ-साथ सिडकुल थाने में शिकायत की है। सिडकुल थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें