फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी संग शादी करवाने से किया इनकार तो मारी गोली

Wed, 22 Oct 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के बेटे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक फर्नीचर व्यापारी को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


घायल के अनुसार आरोपी उसकी बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी आवारागर्दी के चलते उसने बेटी का रिश्ता करने से इनकार कर दिया था।

इसी रंजिश में उसे गोली मारी गई। घटना के बाद आरोपी अपने पिता और भाई के साथ फरार हो गया।

चौकी बनभूलपुरा के लाइन नंबर-17 निवासी फर्नीचर व्यापारी हबीब खान ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे वे अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी बीच वहां कांग्रेस नेता वारिश खान का बेटा मोनू अपने भाई सोनू के साथ पहुंचा।
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों आरोपी मौके से फरार

मोनू ने हबीब से गालीगलौज करते हुए बेटी का रिश्ता उससे करने को कहा। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।
विवाद में मोनू ने तमंचा निकाला और हबीब पर फायर झोंक दिया।

गोली हबीब के कान के ऊपर लगी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े।

गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। लोग तुरंत हबीब को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र ब्रिजवाल, सीओ जीसी टम्टा और कोतवाली कुलदीप असवाल मौके पर पहुंचे।

घायल हबीब ने बताया कि मोनू के पिता ने एक बार उसकी बेटी के लिए मोनू का रिश्ता भेजा था, मगर नशेड़ी होने की वजह से उन्होंने मना कर दिया था। तभी से मोनू उनसे रंजिश रखता था। पुलिस मोनू और सोनू सहित वारिश खान की भी तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें